दैनिक जागरण- आई नेक्स्ट की खबर का असर

मैनेज गिरफ्तारी की जानकारी होने पर जारी किए निर्देश

मोहद्दीपुर फायरिंग में फरार आरोपितों के मददगार पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की जांच होगी। फरारी के दौरान किन-किन पुलिस कर्मचारियों के संपर्क में शातिर थे। उनके संबंधों को खंगालकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत से शुभम सिंह सिंघाड़ा की गिरफ्तारी होने का मामला सामने आने पर डीआईजी ने प्रकरण की जांच के निर्देश जारी कर दिए है। मुख्य आरोपित शुभम सिंह सिंघाड़ा और शुभम सिंह बरहज के फरार होने की जानकारी महराजगंज और देवरिया में तैनात कई पुलिस कर्मचारियों को थी। यह लोग उनके मददगारों के संपर्क में रहते हुए कार्रवाई कर रहे थे। इस प्रकरण में पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में सोमवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने गोरखपुर में खाक छानती रही पुलिस की छह टीमें, महराजगंज में सिंघाड़ा का सरेंडर समाचार का प्रकाशन किया था। समाचार को संज्ञान लेते हुए सीनियर अफसरों ने जांच के निर्देश दिए।