गोरखपुर (ब्यूरो)।इसमें महानगर अध्यक्ष के रूप में द्विग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ। विवेक शाही और महानगर मंत्री गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एमए के स्टूडेंट शुभम गोविंद राव बनाए गए। महानगर उपाध्यक्ष के रूप में डॉ। अर्जुन सोनकर, अर्चना सिंह, डॉ। प्रसून मल्ल, डॉ। हरिकेश तिवारी, डॉ। एसके सिंह, डॉ। प्रभात कुमार राय और डॉ। संजय कुमार पांडेय के नाम की घोषणा हुई। महानगर सहमंत्री अभिषेक मौर्या, अमन सिंह, राधा रौनियार, संपदा द्विवेदी, साँची सिंह और तान्या धर द्विवेदी बनीं।
विद्यार्थियों से समाज का उत्थान
कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमन्त्रित सदस्य प्रो। उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना के पीछे राष्ट्र के पुन: निर्माण का उद्देश्य है। समाज का उत्थान विद्यार्थियों के द्वारा ही किया जा सकता है। विद्यार्थी परिषद का कार्य प्रत्येक शैक्षिक परिसर में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों व कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो। सुषमा पांडेय ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही गुरुओं द्वारा अपने छात्रों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र के उत्थान एवं रक्षा के लिए प्रेरित करने की परंपरा रही है। चाणक्य के गुरुकुल के छात्रों से लेकर आधुनिक काल तक शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया है। विद्यार्थी परिषद इस परंपरा को सांस्कारिक रूप में आगे बढ़ाया है। विद्यार्थी परिषद एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ। स्मृति मल्ल, डॉ। वेद प्रकाश राय, अभिनव सिंह, अंकित मिश्र इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।