-परिवहन निगम होली में चलाएगा लॉन्ग रूट पर 243 एक्स्ट्रा बसें

-100 बसें लोकल रूट पर चलाई जाएंगी

-6 मार्च से 15 मार्च तक बसों का होगा संचालन

GORAKHPUR: होली पर्व में जिसकी भी रेल की टिकट पहले बुक है। उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जिसे अचानक से गोरखपुर आना है उन पैसेंजर्स को राहत पहुंचाने के लिए लॉन्ग रूट पर परिवहन निगम 242 एक्स्ट्रा बसे चला रहा है। साथ ही लोकल रूटों पर भी 100 बसें पैसेंसर्ज को राहत देने के लिए चलेंगी।

6 से बसों का संचालन

परिवहन निगम होली स्पेशल बसों को 6 मार्च से 15 मार्च तक चलाएगा। इस दौरान सात दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को प्रोत्साहन राशि भी दिया जाएगा। दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ समेत अन्य दूर दराज बस स्टेशन के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।

दिल्ली से आते अधिक पैसेंजर्स

दिल्ली से सबसे अधिक पैसेंजर्स होली में आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए फिट और नई बसों को दिल्ली के लिए लगाया गया है। दिल्ली के लिए एसी बसों को भी संख्या बढ़ाई गई है। ताकि फ्लाइट और एसी ट्रेनों में सफर करने वाले पैसेंजर्स को आने में दिक्कत ना हो। इसमे ट्रेंड ड्राइवर और कंडक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।

वर्जन

होली में एक्सट्रा बसें 6 मार्च से चलाई जा रही हैं। पैसेंजर्स को आने-जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए 15 मार्च तक बसों का संचालन किया जाएगा।

डीवी सिंह, आरएम