- गोला एरिया के देवारीबारी की घटना

GORAKHPUR:

गोला एरिया के देवारीबारी में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के दरवाजे पर फायरिंग की। बदमाशों के हमले में पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। उनकी सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पूर्व प्रधान मुराली यादव अपने दरवाजे पर पशुओं को चारा डाल रहे थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनका लेकर आवाज दी। गेट खोलकर वह बाहर निकले। तभी बदमाशों ने गोली दाग दी। चिल्लाते हुए प्रधान घर में घुस गए।

मौके पर मिला पुराना खोखा

पूर्व प्रधान ने हमले की सूचना पुलिस को दी। बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर गोली चलाई है। हमलावरों ने गमछे से मुंह बांध रखा था। इसलिए वह उनको पहचान नहीं सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट के पास गिरा एक खोखा बरामद किया। पूर्व प्रधान ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे बैंकाक में रहकर कमाते हैं। उनका वहां पर कुछ विवाद चल रहा है। पुलिस माले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर मिला खोखा काफी पुराना लग रहा है। सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

सर्वेश कुमार, एसओ गोला