गोरखपुर (ब्यूरो).चिलुआताल इलाके के केवटलिया गांव का रहने वाले राजकुमार साहनी मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी प्रिया की शादी पीपीगंज इलाके के बढय़ा चौक निवासी मुन्ना साहनी के बेटे विनय के साथ 2020 में तय की थी। इसी बीच लॉकडाउन लग जाने से शादी टाल गई। लेकिन शादी तय होने के बाद विनय और प्रिया के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को पीटते थे ससुराल वाले

पुलिस को दी गई तहरीर में पिता राजकुमार साहनी ने कहा है कि विनय और उसके परिवार वाले उनसे दहेज की मांग करते थे। नहीं देने पर बेटी को मारते- पीटते थे। पहली अगस्त को ससुराल वालों ने प्रिया को जिंदा जलाकर मार डाला और बिना किसी को इसकी सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस प्रिया के पिता राजकुमार की तहरीर पर पति विनय, ससुर मुन्ना समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

लड़की की मौत एक अगस्त को हुई थी। मामला तभी से संदिग्ध माना जा रहा था। अब लड़की के मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़के पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

दुर्गेश सिंह, प्रभारी, पीपीगंज