गोरखपुर (ब्यूरो)। बैठक में प्रमुख रूप से 13 नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। समाजवादी विजय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, प्रदेश सचिव दयाशंकर निषाद, पूर्व अध्यक्ष रजनीश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शहाब अंसारी आदि ने सभा को संबोधित किया। कहा कि समाजवादी विजय यात्रा गुरु गोरक्षनाथ की धरती से शुरू होकर भगवान बुद्ध की धरती पर जा रही है। 13 नवंबर को यात्रा की शुरुआत 9.30 बजे एयरपोर्ट से होगी। जियाउल इस्लाम ने कहा कि जब-जब धरती पर अन्याय अत्याचार का बोलबाला होता है, समाज को बांटने का काम होता है, उसको करने वाले झूठा राष्ट्रवाद पाखंड समाज में भी फैला कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। बीजेपी इसका जीता-जागता सबूत है। आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई अपने चरम पर है। 13 नवंबर को अखिलेश यादव का गोरखपुर आगमन होगा। इसके साथ ही मंडल से भाजपा का समापन अभियान शुरू होगा। बैठक में प्रमुख रूप से कपिश श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, हीरालाल यादव, धर्मराज सिंह यादव, चंद्रभान प्रजापति, वेंकटेश्वर नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।