- रामगढ़ताल पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

- दो गुटों में विवाद से खराब हो रहा मोहल्ले का माहौल

GORAKHPUR: रामगढ़ताल एरिया में दो पक्षों के बीच अदावत बढ़ती जा रही है। मोहल्ले में फैले तनाव को देखते हुए पुलिस ने विवाद में शामिल आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ रामगढ़ताल ने बताया कि विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कई बार हो चुका विवाद, खराब हो रहा माहौल

पथरा में दो पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। 22 अप्रैल की शाम मोहल्ले के विनय यादव की बारात जा रही थी। तभी कहासुनी होने पर दुर्गेश निषाद, दिनेश, विकास, विरेंद्र से मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ किया। इसके बाद 29 अप्रैल को भी जमकर मारपीट हुई। दुर्गेश पक्ष के लोगों ने विनय, बेचू और उनके पट्टीदारों पर हमला करके घायल कर दिया। बरामदे में खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने दुर्गेश निषाद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आठ आरोपितों को पकड़ लिया है।

पथरा में मारपीट और विवाद करने वाले आरोपित बख्शे नहीं जाएंगे। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

- जेएन सिंह, एसएचओ, रामगढ़ताल