गोरखपुर (ब्यूरो).कैंपियरगंज थाना प्रभारी: चार महीने हो गए थाने पर आए, अभी सोखा रजिस्टर की जानकारी नहीं है, पता करवाता हूं।

चौरी चौरा थाना प्रभारी: सोखा का रजिस्टर बना हुआ है। इधर कुछ अपडेट नहीं किया गया है।

चिलुआताल थाना प्रभारी: अभी तो कुछ दिन पहले थाने पर आए हैं, सोखा रजिस्टर एक बार दिखवाना पड़ेगा।

पिपराइच थाना प्रभारी: सोखा रजिस्टर का पता नहीं है, एक बार दिखवाना पड़ेगा।

खोराबार: मैंने सहजनवां में सोखा का रजिस्टर तैयार करवाया था। वहां पर बकायदा रजिस्टर में सोखा की फोटो, एड्रेस और उनकी निगरानी करवाई जा रही थी। अभी कुछ दिन पहले यहां आया हूं, यहां भी वही व्यवस्था बना रहा हूं।

2022 सितंबर: कैंपियरगंज में सोखा एक ही घर की तीन महिलाओं को बीमारी दूर करने के लिए अलग-अलग आधी रात को बुलाता था। महिलाओं को बुलाकर नशीला पदार्थ खिला देता, इसके बाद उनके साथ रेप करता था।

2022 सितंबर: चौरीचौरा में तंत्र-मंत्र करने वाला सोखा गंगाराम के पास एक महिला आई जिसे बच्चा नहीं हो रहा था। गंगाराम ने महिला से कहा कि तंत्रमंत्र से बच्चा पैदा नहीं होगा तो उसे एक दिन रात में मठ में रुकना पड़ेगा। इसके बाद महिला का नंबर लेकर सोखा उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।

2021 अप्रैल: बांसगांव में एक बच्चा गायब हो गया। कुछ दिन बाद बच्चे की बॉडी मिली, उसके हाथ पीछे लाल कपड़े से बांधे गए थे, उसके मुंह में कपड़ा ठंूसा गया था। उसके बालों के टुकड़े कुछ दूरी पर मिले। इस मामले में तंत्र मंत्र की आशंका जताई गई।

2021 अगस्त: पिपराइच में पांच साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। गन्ने के खेत बच्चे की बॉडी मिली थी। इस मामले में तांत्रिक को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

2021: सिकरीगंज एरिया के बारी में जय प्रकाश के 12 साल के बच्चे आदर्श का किडनैप करके बदमाशों ने मर्डर कर दिया। बाद में पता चला कि फिरौती और पूजापाठ के चक्कर में बच्चे की हत्या की गई थी।

चिन्हित किए गए थे 254 तांत्रिक

तत्तकालिन कप्तान के निर्देश के बाद 254 तांत्रिक चिन्हित किए गए थे। इसमे गगहा में 76, राजघाट 06, तिवारीपुर 02, कैंट 07, खोराबार 08, रामगढ़ताल 04, गोरखनाथ 03, कैंपियरगंज 04,सहजनवा 15, पीपीगंज 18, गीडा 06, चिलुआताल 07, चौरीचौरा 09, झंगहा 06, पिपराइच 23, गुलरिया 17, बांसगांव 14, गगहा 76, गोला 16, बड़हलगंज 02, खजनी 03, सिकरीगंज 06 और हरपुरबुदहट थाने पर 07 तांत्रिक सोखा चिन्हित किए गए। वहीं कोतवाली, शाहपुर उरुवा, बेलघाट और बेलीपार में एक भी सोखा या तांत्रिक नहीं पाया गया था।

ये पूजा कराते हैं तांत्रिक

वशीकरण पूजा, बलि चढ़ाना, डायन साधन, काम साधना, वीर साधना, काली पूजा, काला जादू, भैरो पूजा, नरण पूजा, गुडिय़ा बांधना, जीभ काटकर चढ़ाना, शव पर बैठकर साधना।

हर थाने पर तांत्रिक का रजिस्टर बना हुआ है। उसे अपडेट कराया जाएगा। जिन थानों में सोख और तांत्रिक की निगरानी नहीं हो रही है। वहां पर फिर से निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी।

- डॉ। गौरव ग्रोवर, एसएसपी