गोरखपुर (अनुराग पांडेय).इस साल जिले में कुल 3440 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। विसर्जन के लिए कुल 319 विसर्जन स्थल (स्थाई/अस्थाई) बनाए गए हैं। इसके अलावा कुल 82 स्थानों पर रामलीला/भरत मिलाप का आयोजन किया गया है। 64 स्थानों पर रावण का पुतला दहन भी किया जाएगा। त्यौहार को सकुशल शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले थाना क्षेत्रों में कुल 274 उप निरीक्षक (महिला/पुरुष), 1386 मुख्य आरक्षी / आरक्षी ( महिला/पुरुष), डायल-112 के 55 पीआरवी (चारपहिया / दोपहिया) के साथ, 01 कम्पनी पीएसी, 01 कम्पनी एसएसबी, 1265 होमगार्ड(महिला/पुरुष), फायर टैंकर एवं विसर्जन स्थलों पर जल पुलिस की व्यवस्था की गई है।
चौकीदारों की भी लगी डयूटी
इसी तरह सिविल डिफेंस-85/ एस-10 के 2560 सदस्यों समेत 1085 ग्राम चौकीदारों की भी डयूटी लगाई गई है। सभी प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष के साथ-साथ समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गए हैं।