गोरखपुर (ब्यूरो)।गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोडऩे का कार्य 65 परसेंट पूरा कर लिया गया है। दिसंबर 2023 तक शेष 35 परसेंट कार्य भी हो जाएगा।

एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बिजनेस कॉरिडोर

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर बिजनेस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ ही वेयर हाउस भी बनाए जाएंगे। यूपी एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यूपीडा की देखरेख में इसका निमार्ण कार्य जारी है। बताया गया है कि 10 फरवरी 2020 से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

91.35 किमी। लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे

गोरखपुर के जैतपुर से 91.35 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। जो आजमगढ़ के सालारपुर जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिलेगा। इससे लखनऊ और गाजीपुर का मूवमेंट आसान हो जाएगा। गोरखपुर की पब्लिक के पास एक बेहतरीन सड़क का विकल्प होगा।

फोरलेन बनेगा एक्सप्रेस-वे

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर, अंबेडकर नगर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ से होकर गुजर रहा है। यह फोरलेन होगा, लेकिन इसकी संरचना सिक्स लेन की है। इसके एक तरफ 3.75 मीटर चौड़ाई की सर्विस रोड बनाई जा रही है। इससे एक्सप्रेस वे के किनारे रहने वाले ग्रामीण आसानी से आ जा सकेंगे।

चार नदियों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस-वे

राप्ती नदी, आमीनदी, कुआनों, घाघरा नदी

काम करने वाली एजेंसी

एक्को इंफ्राटेक प्रा। लिमिटेड- 47.5 किलोमीटर- 1774.09 करोड़ रुपए

दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड- 43.035 किलोमीटर- 1250.01 करोड़ रुपए

9 इंटरचेंज

गोरखपुर एक्सप्रेस-वे पर नौ इंटरचेंज होंगे। इंटरचेंज के जरिए पब्लिक चल और उतर सकेगी, जिससे जनमानस का एक्सप्रेस-वे पर आसानी से मूवमेंट होगा। यह जैतपुर एनएच-27, खजनी, बांसगांव, कौड़ीराम और गोला भीटीरावत, खतनी, बांसगांव, सिकरीगंज रोड रामजानकी मार्ग नेशनल हाइवे और सिकरीगंज बेलघाट मार्ग पर होंगे।

एक्सप्रेस-वे पर और क्या-क्या

8 फ्लाईओवर

8 मेजर ब्रिज

14 माइनर ब्रिज

44 पैडिस्ट्रियन अंडर पास

56 लाइट व्हीकल अंडरपास

19 व्हीकल अंडरपास

141 पुलिया पानी की निकासी के लिए

पेट्रोल पंप

वे साइड अमेनिटी

ढाबा-होटल

टॉयलेट ब्लॉक

लिंक एक्सप्रेस-वे से किन मार्गों का जुड़ाव

53 किमी। राजेसुल्तानपुर व सबरी मुख्य जिला मार्ग

62 किमी। आजमगढ़-टाडा एनएच मार्ग

73 किमी। कटका न्योरी मार्ग-मुख्य जिला मार्ग

90 किमी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य जोरों पर चल रहा है। करीब 65 परसेंट काम पूरा हो चुका है। शेष 35 परसेंट कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

ओंकार भारतीय, डायरेक्टर, यूपीडा