गोरखपुर (ब्यूरो) पहला मामला गुलरिहा में गुरूवार को रात 9 बजे का है। यहां बजरंगधाम कालोनी निवासी 28 वर्षीय पीयूष सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरा मामला चिलुआताल थाना एरिया का है। यहां शुक्रवार की सुबह करीमनगर लल्लन टोला निवासी रामसरन का चोटिल दशा में शव मिला। मृतक के बेटे की तहरीर पर शुक्रवार को चिलुआताल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुलरिहा पुलिस ने पकड़े आरोपित

पादरी बाजार स्थित बजरंग धाम कालोनी निवासी जय प्रकाश सिंह की पत्नी इंदु को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने भाई के बेटे पीयूष सिंह को गोद लिया था। गुरूवार की शाम कालोनी स्थित एक प्लाट में जुआ खेलने के दौरान उसका दोस्तों से विवाद हुआ था। शाम 7 बजे के वह कुछ देर आने को कहकर घर से निकला। रात में 9 बजे उसका खाली प्लाट में शव मिला। इंदु सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाना में 6 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद चार आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया है।
चिलुआताल में बुजुर्ग की हत्या
शुक्रवार की सुबह 10 बजे चिलुआताल एरिया के मनबेला के पास करीम नगर निवासी रामसरन का शव चोटिल हालत में शव मिला। मृतक के बेटे मोनू ने बताया कि रोज की तरह सुबह 8 बजे पिता रामसरन काम पर निकले थे। देर शाम तक नहीं आने पर उन्हें फोन लगाया गया। तब पिता ने थोड़ी देर में आने की बात कही। देर रात दस बजे फिर कॉल करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। सुबह 10 बजे उनका शव मिलने की सूचना मिली। मोनू ने बताया कि मेरे गांव के ही अर्जून और विकास से पैसे की लेन देन को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। मोनू की तहरीर पर अर्जून और विकास के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
सुबह बुजुर्ग का शव चिलुआताल में मिला था। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलरिहा में रात में हुई हत्या के मामले में चार आरोपितों को अरेस्ट कर लिया गया है।
जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ