गोरखपुर (ब्यूरो)। 2019 में गोरखपुर से नोटा को सिर्फ 7688 वोट

-हर चुनाव में लगातार बढ़ रहा नोटा का प्रयोग

-वर्ष 2019 में हुए आम चुनाव में 88 हजार वोटर्स ने दबाया नोटा का बटन

-वर्ष 2014 में दोनों मंडलों में 63 हजार वोटर्स ने दबाया था नोटा का बटन

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि जितने वोट नोटा को मिले उतने वोट मैदान में खड़े कई प्रत्याशियों को भी नहीं मिले। गोरखपुर में 2019 के चुनाव में पांच प्रत्याशी ऐसे थे, जिन्हें नोटा से कम वोट मिले। कई वोटर्स में सभी प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी बरकरार रही।

2019 में गोरखपुर में सबसे कम

2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 7688 जबकि महराजगंज में सबसे अधिक 23404 नोटा के पक्ष में वोट पड़े थे। 2014 में सबसे कम 4747 संतकबीनगर में जबकि सबसे अधिक देवरिया में 12405 वोट नोटा के पक्ष में पड़े थे।

2014 में आया नोटा

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद चुनाव आयोग ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव से वोटर्स को नोटा का विकल्प दिया। जिसके माध्यम से कोई भी वोटर किसी प्रत्याशी को वोट नहीं देकर नोटा का बटन दबा सकता है। नोटा पब्लिक को किसी भी क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदावारों के प्रति अपना असंतोष व्यक्त करने की अनुमति देता है। नोटा को सभी के विरुद्ध या इनमें से कोई उम्मीदवार नहीं, विकल्प के रूप में भी जाना जाता है। ईवीएम में नोटा का बटन सबसे नीचे होता है।

बढ़ा उम्मीदवारों के प्रति असंतोष

गोरखपुर और बस्ती मंडल के वोटर्स में उम्मीदवारों के प्रति असंतोष 2014 की तुलना में 2019 में बढ़ गया था। 2014 में शुरू हुए नोटा के विकल्प का इस्तेमाल गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ सीटों पर करीब 63 हजार लोगों ने किया था। 2019 के आम चुनाव में यह संख्या बढ़कर करीब 88 हजार पहुंच गई। 2014 के बाद 2019 में नोटा के प्रयोग में करीब 40 परसेंट की बढ़ोत्तरी से साफ है कि कई वोटर्स में सभी प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी बरकरार रही।

किस जिले में कितने मत पड़े नोटा के पक्ष में

गोरखपुर

-2019 में नोटा की प्रयोग-7688

2014 में नोटा की प्रयोग-11543

संतकबीरनगर

2019 में नोटा की प्रयोग-12631

2014 में नोटा की प्रयोग-4747

महराजगंज

-2019 में नोटा की प्रयोग-23404

2014 में नोटा की प्रयोग-10478

कुशीनगर

2019 में नोटा की प्रयोग-8297

2014 में नोटा की प्रयोग-10102

देवरिया

2019 में नोटा की प्रयोग-13421

2014 में नोटा की प्रयोग-12405

डुमरियागंज

2019 में नोटा की प्रयोग-11757

2014 में नोटा की प्रयोग-6776

बस्ती

2019 में नोटा की प्रयोग-10552

2014 में नोटा का प्रयोग-57379