गोरखपुर (ब्यूरो) सांसद कमलेश पासवान ने कहा सरकार की इस पहल से गांव के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। पीएम मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव के तहत सांसद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इंडिया के तहत खेल की स्पर्धा गांव तक पहुंचाई जा रही है। सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना व उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। विधायक डा। विमलेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय लोकसभा संयोजक नित्यानंद मिश्र, जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह ने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज सिंह, दिनेश त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, डॉ। रतन राय, मंडल अध्यक्ष कौड़ीराम अनिल दुबे आदि उपस्थित थे।
वालीबाल में गगहा की टीम रही विजयी
सांसद खेल स्पर्धा के प्रतियोगिता में वालीबाल में गगहा ने मेहंदिया को 2-0 से हराया। पुरुष कबड्डी में महाराणा प्रताप एकेडमी ने जयंतीपुर को 21-17 से हराया। महिला कबड्डी में सर्वोदय किसान इंटर कालेज की टीम ए ने सर्वोदय किसान इंटर कालेज टीम बी को 19-12 से हराया।
श्रीराम ने विश्व की जनता को हाइजैक कर लिया है-दिनेश लाल
सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि भगवान राम को भाजपा ने नही बल्कि भगवान श्रीराम ने विश्व की जनता को हाइजैक कर लिया हैं।
गुरुवार को सांसद दिनेश लाल बड़हलगंज में एक हॉस्पिटल का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अभिनेता भी जनता ने बनाया और नेता भी जनता ने ही बनाया। निरहुआ ने कहा कि पिछले नौ साल में जिसमें करोना काल भी रहा, पीएम मोदी ने न सिर्फ देश को मजबूत किया बल्कि अर्थ व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 में एतिहासिक जीत के साथ भाजपा एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही हैं। इस दौरान बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, हास्पिटल के निदेशक डा। राम जायसवाल, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।