गोरखपुर (ब्यूरो)। स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपने कैंप लगा दिए हैं। नगर निगम की टीम दिन भर सफाई व चूना छिड़काव में भिड़ी रही। सुरक्षा के ²ष्टिगत मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। महादेव झारखंडी मंदिर कूड़ाघाट, मानसरोवर मंदिर अंधियारी बाग व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर राजघाट में बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगर निगम के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। परिक्रमा पथ तैयार हो चुका है। हैंडपंप ठीक करा दिए गए हैं। प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। महादेव झारखंडी मंदिर परिसर में मेला लग गया है। मिठाई, लाई, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू सामान, गुब्बारे-खिलौनों की दुकानें व झूले लग गए हैं। मंदिर के उत्तर व दक्षिण वाले मार्ग पर बैरिकेङ्क्षडग कर दी गई है। मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में भी छोटी-बड़ी दुकानें लगा दी गई हैं। नागरिक सुरक्षा कोर, मंदिर समितियों व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के कैंप मंदिर परिसर में लग चुके हैं।

आज निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि पर श्रीश्री शीतला माता मंदिर ङ्क्षहदी बाजार से दोपहर 12 बजे शिव बरात की शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए बरात वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके पूर्व भगवान शिव को 108 नारियल भेंट कर अभिषेक किया जाएगा। शाम को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनुराग मंझवार ने दी है।

अघोर पीठ पर पार्थिव पूजन

अघोर पीठ ट्रांसपोर्ट नगर में भगवान शिव का पार्थिव बनाकर पूजन किया जाएगा। यह जानकारी पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम ने दी है।

ब्रह्माकुमारियां लेंगी संकल्प

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मोहद्दीपुर, शाहपुर, रेती चौक, हुमायूंपुर व ङ्क्षवध्यवासिनी नगर केंद्र पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा। ब्रह्माकुमारियां श्रद्धालुओं को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाएंगी। यह जानकारी शाहपुर केंद्र की प्रभारी बीके पारुल ने दी है।

ड्रोन व सीसी कैमरे से शिव होगी मंदिर की निगरानी

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में 122 स्थानों पर शिवरात्रि का मेला लगेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पीएसी व पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगी है। गोरखनाथ मंदिर, महादेव झारखंडी व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में फोर्स तैनात कर दी गई है, यहां ड्रोन व सीसी कैमरे से भी निगरानी होगी। शिवमंदिर व श्रद्धालुओं की सुरक्षा में दो कंपनी पीएसी, 100 दारोगा, दस महिला दरोगा, 450 सिपाही, 500 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। थानेदार के साथ ही चौकी प्रभारी व बीट सिपाही सुबह से ही क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के आसपास मुस्तैद रहेंगे। महादेव झारखंडी, तिवारीपुर के बसियाडीह, मानसरोवर, राजघाट में मुक्तेश्वरनाथ, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा पर अधिकारियों की विशेष नजर है। महादेव झारखंडी में डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) के साथ ही डाग स्क्वाड की ड्यूटी लगी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पीएसी, स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और एलआइयू की टीम क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से शहर को तीन जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है।