गोरखपुर (अमरेंद्र पांडेय)।जनवरी से नवंबर 2022 तक कुल कुल 6,33,900 टूरिस्ट चिडिय़ाघर के वन्यजीव देखने पहुंचे। वहीं, चिडिय़ाघर के बाद दूसरे नंबर पर गोरखनाथ मंदिर हैै। गुरु गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के लिए 2,85,000 श्रद्धालु पहुंचे थे। तीसरे नंबर पर रामगढ़ताल का जेट्टी प्वाइंट और लाइट एंड साउंड शो है। गोरखपुर के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट व धार्मिक स्थानों पर 11 महीने में 14,62,603 इंडियन टूरिस्ट व 2609 फॉरेनर्स आए। इस प्रकार कुल 14,65,212 टूरिस्ट गोरखपुर विजिट करने आए।

गोरखपुर में टूरिस्ट्स का बढ़ गया घूमने का दायरा

बता दें, गोरखपुर में पहले जहां पहले सिर्फ गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, तरकुलहा देवी मंदिर, महादेव झारखंडी, डोहरिया कला तक ही लोग सिमटे हुए थे। वहीं जब से गोरखपुर चिडि़य़ाघर बना है। उसके बाद से गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों के साथ-साथ आजमगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले जिले के लोगों का आवागमन गोरखपुर बढ़ गया है। पड़ोसी देश नेपाल व पड़ोसी राज्य बिहार तक के लोग घूमने के लिए गोरखपुर आ रहे हैं।

धार्मिक स्थानों पर जाने को आतुर श्रद्धालु

टूरिज्म डिपार्टमेंट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, धार्मिक स्थलों में तरकुलहा देवी, विष्णु मंदिर, मुंजेश्वनाथ, गीता वाटिका, गोरखनाथ मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है। इन सभी श्रद्धालुओं को जहां देवी-देवताओं के दर्शन के दौरान उन्हें काफी मनमोहक दृश्य का आनंद लेने एक अलग ही अनुभूति प्राप्त होती है।

सार्वजनिक व धार्मिक स्थल - भारतीय - विदेशी - योग

होटल - 1,13,113 - 845 - 1,13,958

धर्मशाला - 12,822 - 12,822 -00 - 12,822

लाज रेस्ट हाउस - 7,573 - 1675 - 9,048

खिचड़ी मेला - 2,85,000 - 00 - 2,85,000

तरकुलहा देवी मेला - 50,000 - 00 -50,000

रेल म्यूजियम - 1,33,498 - 00 - 1,33,498

चौरीचौरा - 5,833 - 00 - 5,833

डोहरिया कला - 4,935 -00 - 4,935

गोरखनाथ मंदिर - 59,186 - 89 - 59,275

गीता वाटिका - 12,676 - 00 - 12,676

गीता प्रेस - 3,743 - 00 - 3,743

तरकुलहा देवी - 40,385 - 00 - 40,385

बुढिय़ा माई कुसम्ही - 20,335 - 00 - 20335

झारखंडी मंदिर - 30,251 - 00 - 30,251

विष्णु मंदिर - 16,889 - 00 16,889

मुंजेश्वनाथ - 32,614 - 00 - 32,614

चिडिय़ाघर - 6,33,900 - 00 - 6,33,900

बोट जेट्टïी, रामगढ़ताल - 1,94,624 - 00 - 1,94,624

अन्य - 50 - 00 - 50

कुल - 14,62,603 - 2609 - 14,65,212

(नोट: आंकड़े टूरिज्म डिपार्टमेंट के अनुसार जनवरी से नवंबर 2022 तक के हैं.)

गोरखपुर के चिडिय़ाघर, गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल जेट्टी पर आने वालों लोगों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को गोरखपुर काफी आकर्षित करती है। यही वजह है कि संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। यह गर्व की बात हैैं।

रविंद्र कुमार मिश्रा, रीजनल टूरिस्ट ऑफिसर