गोरखपुर (ब्यूरो).एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों की पहचान गैंग लीडर गोलू कुमार निवासी सूरजकुंड व राज बाल नेगी निवासी मधुबन बाजार मऊ के रूप में हुई। राज बाल नेगी वर्तमान में जेल बाईपास रोड पर रहता है। वही इनके फरार साथियों की पहचान दीपक डोम निवासी सूरजकुंड व मुकेश बिहारी के रूप में हुई है।

दिन में करता था रेकी

पुलिस के अनुसार ये लोग पहले दिन में चोरी की बाइक के साथ रेकी करते थे और रात में दुकान व मकान का ताला तोड़कर चोरी करते थे। इन लोगो ने 1 सितंबर 2022 को शाहपुर के संजय कुमार जायसवाल, 26 सितंबर 2022 को शाहपुर के जितेंद्र विश्वकर्मा के हार्डवेयर की दुकान में चोरी की थी.साथ ही 5 अक्टूबर 2022 को शाहपुर के दीपक शर्मा व 4 सितंबर 2022 को गोरखनाथ की दुर्गावती के मकान में चोरी किया था। गोलू पर पहले से 6 और राज बाल नेगी पर 4 केस दर्ज हैं।