गोरखपुर (ब्यूरो)। सुबह दूध लेने जाते समय वह मोबाइल घर पर छोड़कर जाती हैं। बाजार जाते वक्त मोबाइल को हैंडबैंग में रखती है। उनका कहना है कि मोबाइल छिनैती की घटनाएं काफी बढ़ गई है। ऐसी कहानी मोनिका ही नहीं है बल्कि तमाम महिलाओं की है। कुछ महिलाओं ने बताया कि चेन स्नेचिंग पर पुलिस प्रशासन ने लगाम लगाया तो अब चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई है। कुछ मामलों में महिलाएं केस दर्ज कराने थाने जाती हैं। इससे सही आंकड़ा भी मिलना मुश्किल है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाओं के साथ मोबाइल फोन लूट की घटनाएं हुई हैं। विकास नगर के आनंद पांडेय का मोबाइल बदमाशों ने घर जाते समय लूट लिया था। वह घर से थोड़ी दूर पर पैदल मोबाइल पर बाते करते हुए जा रहे थे। पीछे से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।

पाकेट से निकाल लिया मोबाइल

सूरजकुंड कॉलोनी के रहने वाले वेदप्रकाश त्रिपाठी 18 मार्च को मंडी में सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्नेचर ने पॉकेट से मोबाइल निकला लिया। जब उन्हें मोबाइल चोरी का अहसास हुआ तो वह फौरन इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला। मोबाइल स्नेचर मौके से फरार हो गया। हालांकि मोबाइल पर गुगल पे और फोन पे चालू हालत में है। इसे लेकर वह काफी परेशान है। घटना शाम सात बजे की है। उन्होंने इसकी लिखित सूचना थाने में दी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

पूर्व में घटी घटनाएं

ट्रेन पकडऩे जा रहे व्यक्ति का फोन लूटा

20 फरवरी 2024 को रात में परेड ग्राउंड के पास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकडऩे के लिए जा रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटा गया था। भागते समय बदमाशों ने गणेश चौक, गोलघर के पास दो व्यक्ति का मोबाइल लूट लिया।

कैंट और शाहपुर पुलिस ने आरोपितों को किया था अरेस्ट

17 मार्च 2024 कैंट इलाके में दो महिलाओं से अलग-अलग लूट की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, एक पर्स और घटना में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया।

23 अगस्त 2023 नर्स समेत पांच लोगों का मोबाइल फोन लूटने वाले अपचारी समेत तीन बदमाशों को शाहपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

गुलरिहा पुलिस ने भी आरोपित को किया था अरेस्ट

11 अक्टूबर 2023 गुलरिहा इलाके में बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त को अरेस्ट कर लूट का मोबाइल बरामद कर लिया।

दर्शन कर घर जा रही महिला की चेन थी लूटी

13 मार्च 2024 एम्स थाना एरिया के कुसम्ही पिपराइच मोड़ पर बुढिय़ा माता मंदिर से दर्शन कर घर जा रही महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश भाग गए। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना एरिया के रामपुर माफी गांव की झिनकी अपने पति अतुल साहनी के साथ बुढिय़ा माता मंदिर दर्शन के लिए आई थी।

13 नवंबर चौरीचौरा थाना एरिया के तरकुलहा में दर्शन के लिए गए सोनबरसा बुजुर्ग निवासी गिरजेश सिंह की पत्नी मीरा सिंह के गले से किसी ने दो भर सोने की चेन छीन लीं। उन्होंने इसकी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई।