- अयोध्या से मंगवाई गई 30 और नाव

- सदर में भी लगाई गई है 10 नाव

- नीचे आने लगा सभी नदियों का पानी

लगातार बढ़ रही है नाव की जरूरत

गोरखपुर में बाढ़ के हालात फिलहाल संजीदा नहीं है, लेकिन इसके बाद भी पानी बढ़ने का असर सदर के साथ ही आसपास नजर आ रहा है। पानी गावों को लगातार अपनी जद में ले रहा है, जिसकी वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। हालत यह है कि रेस्क्यू के लिए जिम्मेदारों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। गोरखपुर में नाव मुसीबत का सबब न बन जाए, इसके लिए जिम्मेदार लगातार कोशिशें कर इसका इंतजाम करने में लगे हुए हैं। रविवार को भी जिले के लिए अयोध्या से डिमांड के मुताबिक, 30 नावें मंगवाई गई हैं। इसमें से सदर में 10 नाव लगी हैं। फिलहाल नदियों का पानी में कमी होने से जिम्मेदारों को कटान का डर सता रहा है।

लगाई जा चुकी हैं 279 नाव

गोरखपुर में कुल नावों की संख्या देखें तो छोटी, मझली और बड़ी नाव मिलाकर इनकी तादाद 397 है। इसमें से 279 नावों को रेस्क्यू और दूसरे कामों के लिए लगाया जा चुका है। इमरजेंसी की कंडीशन होने पर फिलहाल अयोध्या से प्रशासन नाव का इंतजाम कर रहा है और दो नाव की दो खेप मंगवाई जा चुकी है। रविवार को अयोध्या से मिली नाव में से 10 को सदर, 10 सहजनवां, 6 खजनी और 4 बांसगांव भेज दिया गया है। बता दें कि बाढ़ की वजह से जिले के 114 गांव प्रभावित हैं इसमें से 45 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। इसके लिए अब तक 214 मेडिकल टीम को तैनात किया जा चुका है। जरूरत के मुताबिक इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।

यह है नदियों के हालात - 09.08.2020

सरयू (घाघरा) नदी-

स्थल- अयोध्या पुल

खतरे का निशान- 92.73

वर्तमान स्थिति- 92.57, उतार पर

स्थल- तुर्तीपार

खतरे का निशान- 64.01

वर्तमान स्थिति- 64.57 उतार पर

राप्ती नदी-

स्थल- बर्ड घाट

खतरे का निशान- 74.98

वर्तमान स्थिति- 75.12 उतार

रोहिन नदी-

त्रिमुहानी घाट

खतरे का निशान- 82.44

वर्तमान स्थिति 81.08 उतार पर

कुआनो नदी-

स्थल- मुखलिसपुर

खतरे का निशान-78.65

वर्तमान स्थिति- 77.91 उतार पर

गुर्रा नदी

स्थल- पिण्डरा

खतरे का निशान- 70.50

वर्तमान स्थिति-70.80 उतार पर