गोरखपुर (ब्यूरो)।फॉर्म भरने की आखिरी डेट 10 मार्च है। हज कमेटी डिजिटल और हाईटेक हो चुकी है, ऐसे में मैनुअल फॉर्म का ऑप्शन खत्म कर सिर्फ डिजिटल अप्लीकेशन फॉर्म ही भरवाए जाएंगे।

अटेंडेंट का उठाना होगा खर्च

70 साल से ऊपर और दिव्यांग अगर हज पर जाना चाहते हैं तब उन्हें एक अटेंडेंट साथ में रखना होगा। अटेंडेंट का खर्च भी उन्हें उठाना होगा। बुज़ुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 45 साल से ज्यादा उम्र की कोई भी महिला अब अकेले हज के लिए आवेदन कर सकेंगी। इससे पहले बगैर महरम वाली चार महिलाओं के साथ जाने का नियम बनाया गया था, जबकि इस बार सरकार ने उस नियम को खत्म कर दिया गया है।

मुफ्त होगा आवेदन

नई हज पॉलिसी भी इस बार से लागू हो गई है। इस बार से हज पर जाने वाले लोगों को आवेदन के मद में कोई पैसा नहीं देना होगा। इस बार तकरीबन 50 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब छूट भी दी जाएगी। एक कवर में चार वयस्क और दो बच्चे शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें एक ही परिवार का होना चाहिए। इसके अलावा हाजियों को बैग, सूटकेस और चादर जैसे जरूरी सामान के लिए अब रकम नहीं देनी होगी।

हाईलाइट्स -

- फॉर्म भरने के लिए जरूरी है कि पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसंबर 2023 तक होनी चाहिए,

- वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूरी है। स्वास्थ्य की जांच सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मान्य।

- हज का मुबारक सफर 30 से 40 दिनों का होगा, पहले 44 दिनों का होता था।

- इस बार भी केवल अजीजिया कटेगरी रहेगी। ग्रीन कटेगरी को इस बार भी खत्म कर दिया गया है।

हर मालदार पर फर्ज

चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम हाफिज महमूद रजा कादरी ने बताया, मुकद्दस हज के लिए आवेदन प्रकिया शुरू होने से खुशी है। हज दीन-ए-इस्लाम का आखिरी फरीजा है। यह मालदारों पर पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार हज फर्ज है।

क्या करें, क्या न करें?

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यूजर्स फ्रेंडली एप अपडेट किया है। इसमें हज से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी हैं। हज के दौरान क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए अलग से एक सेक्शन बनाया गया है, जहां यूजर्स यह जान सकते हैं कि हज के दौरान उन्हें क्या-क्या करना है। खाने-पीने, सोने से लेकर वहां होने वाली सभी एक्टिवटी की अपडेट भी इस एप के जरिए लोगों को मिल जाएगी। हज कमेटी ने 34 प्वाइंट्स के डू एंड डोंट्स शेयर किए हैं, जिसका सभी फायदा उठा सकते हैं।

हाईलाइट्स -

ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट - 10 फरवरी

लास्ट डेट - 10 मार्च

मोबाइल एप - ॥ह्रष्टढ्ढ

वेबसाइट - hajcommittee.gov.in

हेल्पलाइन नंबर - 022-22107070

क्या रखें साथ -

पासपोर्ट

ब्लड ग्रुप

कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

कलर फोटो विद व्हाइट बैकग्राउंड

कैंसिल चेक

बैंक पासबुक

आधार कार्ड

पैन कार्ड

फ्री भरे जाएंगे फॉर्म

खादिम-उल-हुज्जाज कमेटी की ओर से ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इंतजाम किया गया है। हज ट्रेनर मोहम्मद इरफानउल्लाह ने बताया कि बक्शीपुर स्थित नाइस साइबर कैफे पर जाकर फ्री ऑफ कास्ट फॉर्म भरवा सकते हैं।