प्यार की कोई एज नहीं होती

मुंबई और दिल्ली की फिल्मी कहानियों के साथ-साथ प्यार के किस्से तो जगजाहिर है। मेट्रो सिटी में भी प्यार को गलत नहीं समझा जाता और लव-मैरिज धूमधाम से होती है। मगर पूर्वांचल, जहां लोग अभी भी 19वीं सदी में जी रहे है। इसके बावजूद प्यार और उसके किस्से कम नहीं है। क्योंकि किसी ने सही कहा है प्यार कब होता है, यह किसी को मालूम नहीं पड़ता। आई नेक्स्ट के सर्वे में यह बात साबित भी हो गई जब 92 परसेंट लोगों ने खुल कर कहा कि उन्होंने प्यार किया है। इसमें सिर्फ यूथ नहीं बल्कि हर एजग्रुप के लोग शामिल है। ब्वायज और गल्र्स ने भी अपना तर्क बढ़चढ़ कर रखा। 66 परसेंट लोगों ने माना कि प्यार 18 साल के बाद ही होता है। क्योंकि तब ही लोगों को प्यार का असली मायने समझ आता है। मगर 26 परसेंट लोग ऐसे भी है, जिन्हें 18 साल से कम एज में ही प्यार हो गया। मतलब जिसने भी कहा है, सही कहा है कि प्यार करने की कोई एज नहीं होती।

जो भूल जाए वह पहला प्यार नहीं

प्यार एक बार होता है और वह दिल में बस जाता है। फिर चाहे उसे अपनी मंजिल मिले या न मिले, मगर दिल से दूर करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे कई डायलॉग रोमांटिक फिल्मों देखा और बुकों में पढ़ा होगा, मगर यह हकीकत है। आई नेक्स्ट के सर्वे में 28 परसेंट लोगों का प्यार शादी की मंजिल तक पहुंच गया। मगर 30 परसेंट लोग ऐसे भी है, जिनके प्यार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मगर 76 परसेंट लोगों ने यह माना कि पहले प्यार को दिल से निकालना तो दूर एक पल के लिए भुलाना भी मुश्किल होता है। प्यार करने का कोई समय नहीं होता। एक नजर मिली और प्यार हो गया। एक झटके में उसकी अदा यूं भाई कि मर-मिटने को तैयार हो गए। ऐसा इसलिए होता है कि प्यार में दिल का रिश्ता होता है। फिर अगर दिल में रहने वाला सामने आएगा तो नजरें तो मिलेंगी ही और अपनापन लगेगा ही। सर्वे में 48 परसेंट लोगों ने लव एट फस्र्ट साइट पर बिलीव किया।

मिलन का नाम नहीं है प्यार

प्यार हर किसी को होता है। इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि प्रेमिका ही हमसफर बने। ऐसा भी मुमकिन है कि हमसफर प्रेमिका बन जाए। क्योंकि प्यार शादी के बाद भी होता है। जो कुछ साल नहीं बल्कि सात जन्मों तक साथ रहता है। सर्वे में 72 परसेंट लोगों ने इस बात में हामी भर कर इसे सही साबित कर दिया। प्यार को शादी, सेक्स या मिलन से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। क्योंकि प्यार वह भी है, जब प्रेमिका शादी के बाद वाइफ बन जाए और प्यार वह भी है जब हमसफर न बनने के बावजूद उसकी मदद को दिल हर पल तैयार रहे। तभी सर्वे में 48 परसेंट लोगों ने माना कि प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती। वहीं 42 परसेंट लोगों ने प्यार का मतलब समर्पण बताया।

क्या आपने कभी प्यार किया है?

हां                  92 परसेंट

नहीं                 8 परसेंट

कह नहीं सकते     0

आपको पहला प्यार किस एज में हुआ?

18 साल से पहले     26 परसेंट

18 साल के बाद      66 परसेंट

कभी नहीं             8 परसेंट

क्या आपका प्यार शादी की मंजिल तक पहुंच पाया?

हां                   28

नहीं                 30

अभी नहीं           42

क्या आप अपने प्यार को भुला पाए हैं?

हां                   12

नहीं                 76

कह नहीं सकते     12

क्या आप लव एट फस्र्ट साइट में बिलीव करते हैं?

हां                 48

नहीं               30

कह नहीं सकते    22

क्या शादी के बाद प्यार हो सकता है?

हां                 72

नहीं               12

कह नहीं सकते    16

आपके लिए प्रेम का मतलब क्या है

समर्पण             42

मिलन              10

अपरिभाषित        48