गोरखपुर (ब्यूरो)। लोन की किस्त भरने के लिए आपके पास पांच साल का समय होगा। आपको पांच साल के अंदर किस्त की मूल रकम लौटानी होगी। ब्याज का सारा पैसा सरकार देगी। जैसे-जैसे आप मूलधन लौटाते जाएंगे वैसे-वैसे सरकार भी ब्याज भरती रहेगी। पोलेट्री फॉर्म से मुर्गी और अंडे दोनों का उत्पादन होगा। जिससे संचालक की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके अलावा इस व्यवसाय से दूसरे लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

इस योजना के तहत क्या है नियम

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत आपको तीस हजार चूजों के साथ पोलेट्री फॉर्र्म चालू करना होगा। इसमें करीब 1.80 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इस लागत का करीब 70 फीसदी अमाउंट आपको लोन के रूप में मिल जाएगा। यानी करीब 1.26 करोड़ रुपए आपको लोन मिल जाएगा। बाकी के 54 लाख रुपए आपको लगाने होंगे।

70 लाख खर्च में 49 लाख लोन

इसी योजना का एक छोटा स्वरूप भी है। जिसमें आपको दस हजार चूजों के साथ पोलेट्री फार्म शुरू करना होगा। इसमें 70 लाख रुपए खर्च आएगा। जिसमें से 49 लाख रुपए कर्ज मिल जाएगा। 21 लाख रुपए आपको खुद लगाने होंगे। इस पैसे पर ब्याज सरकार भरेगी। इस योजना में एक बात और है और वो यह कि अगर आपने पांच साल में मूलधन नहीं लौटाया तो ब्याज भी आपको ही भरना होगा।

पोल्ट्री फॉर्म के लिए शासन की बेहतरीन योजना है। इसके लिए इच्छुक युवा को रोजगार के लिए अवसर दिया जाएगा। उसे इस योजना का लाभ मिलेगा। लोन लेकर पोल्ट्री फॉर्म खोलने में काफी मदद दी जाएगी।

भूपेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ, पशुपालन विभाग