- तीन को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

GOLA BAZAR: थाना क्षेत्र के चकमहेशपुर गांव में दरवाजे पर लगे बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से ईट पत्थर चलने लगे। जिससे एक पक्ष के वृद्ध सहित दो अन्य घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गोला पहुंचाया गया। जिसमें वृद्ध को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पहले से है विवाद

गांव के अकबर व वजैद अंसारी के बीच पानी निकासी को लेकर पहले से ही विवाद है। बारिश होने के कारण अकबर के दरवाजे पर पानी लग गया था। रविवार को सुबह अकबर पानी निकालने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान वजैद व असलम इसका विरोध करने लगे। दोनों के परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गये और हाथपाई शुरू हो गई। दोनों ओर से ईट पत्थर चलने शुरू हो गये। जिसमें अकबर के सिर में चोट लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। सेतु, शरिफुन, निशा घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने अकबर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।