गोरखपुर (ब्यूरो)।सोमवार को नगर आयुक्त अविनाश ङ्क्षसह ने नगर निगम के अफसरों के साथ महादेव झारखंडी मंदिर में व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने मंदिर की धर्मशाला में बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। मंदिर परिसर में चार हैंडपंप हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मंदिर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हैंडपंप कम होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। नगर आयुक्त ने आठ हैंडपंप लगवाने के लिए अवर अभियंता अविनाश भारती को निर्देश दिए। मंदिर समिति ने परिसर में अतिक्रमण की जानकारी दी तो नगर आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, चीफ इंजीनियर संजय चौहान, जीएम जलकल रमेश रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
रोस्टरवार चलेगा सफाई अभियान
नगर आयुक्त ने कहा कि जिस तरह खिचड़ी मेले में सफाई की व्यवस्था की गई थी, उसी तरह महादेव झारखंडी मंदिर में व्यवस्था होगी। 16 फरवरी से आठ-आठ घंटे का रोस्टर बनाकर 24 घंटे सफाई की जाएगी। फाङ्क्षगग और चूने का छिड़काव भी लगातार कराया जाएगा। इसके लिए मेट ङ्क्षवध्याचल को निर्देश दिए गए। परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। सभी सफाई कर्मचारी वर्दी में काम करेंगे। गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए परिसर में जगह-जगह कूड़ेदान लगवाए जाएंगे। मोबाइल टायलेट के लिए पथ प्रकाश के अभियंता अशोक ङ्क्षसह को निर्देश दिए।