उरुवा एरिया के सुलतानी में भूमि विवाद की रंजिश में अरविंद मौर्या की हत्या कर दी गई। घटना शुक्त्रवार को हुई। बाइक सवार युवक को अकेला पाकर हमलावरों ने धावा बोल दिया। शोरगुल सुनकर पहुंची पब्लिक पहुंच पाती। इसके पहले तीन आरोपित फरार हो गए। एक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उरुवा के हरिजनपुर निवासी सुनील मौर्या की भूमि असिलाभार में है। वहां भी उसने मकान बनवाया है। सुनील के भाई अरविंद ने मकान में कास्टेमेटिक की दुकान खोली है। दुकान के पीछे ही गोला के बरियारपुर निवासी श्रीराम मौर्या की भूमि है। इसी भूमि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा भी बांसगांव कोर्ट में पेडिंग है। शुक्त्रवार की सुबह नौ बजे अकेले ही बाइक से अरविंद कहीं जा रहा था। तभी पहले से पुलिया पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। हंसिया और चाकू से उसकी गरदन को रेतने लगे। शोर सुनकर लोग पहुंचते। इसके पहले हमलावर भागने लगे। लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। इस मामले में अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। घटना की सूचना पर एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।