GORAKHPUR: हरपुर बुदहट इलाके में रविवार रात लाठी-डंडे से पिटकर हुई शंभूशरण यादव की हत्या महज 35 सौ रुपए के लेनदेन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी विरेंद्र उर्फ भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में शामिल हॉकी भी पुलिस ने बरामद कर ली। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

मंगलवार को एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार रात गोरेडीह बनकटवां के शम्भूशरण यादव और महैता के विरेन्द्र उर्फ भूल्लर के बीच 35 सौ रुपए उधार के पैसे के लेन देन को लेकर आपस में विवाद हो गया। भूल्लर की किराने की दुकान है। इसके सामान का पैसा शंभूशरण के ऊपर बकाया था और वह बार-बार अपने पैसे मांग रहा था। इसी विवाद में विरेन्द्र उर्फ भूल्लर ने ने रविवार रात अपने 5-6 साथियों को बुला कर शंभुशरण पर हमला कर दिया और लाठी डंडे से मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्तपाल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मंगलवार को मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।