गोरखपुर (ब्यूरो)। इनमें 120 मेल और 101 फीमेल ने जन्म लिया। नवरात्रि में बच्चियों के जन्म लेने से उनके घरों में खुशियों का संचार हो गया। माताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नवरात्रि पर घर में कन्या नहीं साक्षात देवी रूप में मां आई हैं।

खुशियां दोगुनी

नवरात्रि पर गोद भरने और कन्या के रूप में बच्ची के आने से खुशी दोगुनी हो गई है। नवरात्रि में बेटियों के जन्म लेने पर परिजन ने उनका नामकरण भी मां दुर्गा के नौ स्वरूप में से किन्हीं एक के नाम पर करने की इच्छा जाहिर की।

भाग्यशाली होते हैं बच्चे

पंडित शरद चंद मिश्र ने बताया, अगर शुभ नक्षत्र या ग्रह में बच्चे का जन्म हुआ तो ऐसे बच्चे बहुत भाग्यशाली होते हैं। वहीं, खराब ग्रहों की युति में जन्मे बच्चों की जन्मकुंडली में जन्मदोष होता है। नवरात्रि में लड़के और लड़की दोनों का ही जन्म होता है। इस समय पर बच्चों का जन्म बहुत शुभ होता है। क्योंकि भक्तिमय माहौल और शुभ मुहूर्त में जन्म लेने के कारण इनपर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है।

केस 1

शाहपुर एरिया के मोहनापुर निवासी शिवांगी सागर ने सोमवार के दिन बेटी को जन्म दिया। बेटी जन्म लेने के बाद घर में साक्षात मां का आगमन हुआ। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।

केस 2

बेलीपार एरिया के टोला जगन्नाथपुरी निवासी कुसुम ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि घर में बेटी नहीं साक्षात लक्ष्मी आई हैं।

नवरात्रि में जन्मे बच्चे

डेट मेल फीमेल

15 अक्टूबर 07 08

16 अक्टूबर 13 13

17 अक्टूबर 17 13

18 अक्टूबर 15 10

19 अक्टूबर 12 12

20 अक्टूबर 11 16

21 अक्टूबर 17 11

22 अक्टूबर 16 11

23 अक्टूबर 12 07

(नोट: आंकड़े जिला महिला अस्पताल में हुई नार्मल और सिजेरियन डिलेवरी के हैं.)

महिला अस्पताल में नवरात्रि में 101 बेटियों ने जन्म लिया। मेल की तुलना में फीमेल की जन्म दर बढ़ाने की जरूरत है। केंद्र और यूपी सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। इसके सकारात्मक प्रभाव दिखने लगे हैं।

डॉ। जय कुमार, एसआईसी महिला अस्पताल