गोरखपुर (महेंद्र प्रताप सिंह)। जीडीए के अनुसार शाम छह बजे से नौका विहार पर एक साथ तिरंगे झंडे के साथ लोग खड़े होंगे और राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाएंगे। इससे देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी का भी अहसास होगा। जीडीए के अनुसार लोगों को तिरंगे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि लोग झंडे खुद लेकर आएं, जिनके पास तिरंगा नहीं होगा उपलब्ध कराया जाएगा।

सांसद रवि किशन होंगे शामिल

राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत प्रोग्राम में सांसद रवि किशन शुक्ला को आने की अपील की जाएगी। इसके साथ ही सिटी के अति विशिष्ट व्यक्ति को इनविटेशन भेजकर प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की जाएगी। जीडीए की ओर से पार्षद, मेयर को इनविटेशन देकर प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की जाएगी। इसमें महिलाओं और बच्चों को खास ख्याल रखा जाएगा। उन्हें झंडे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

जीडीए की ओर से इंडिपेंडेंस डे पर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत सामूहिक रूप से गाने की तैयारी चल रही है। महानगर के लोगों से अपील है कि इसमें सभी लोग शामिल हों। प्रोग्राम को लेकर अतिविशिष्ट, विशिष्ट लोगों को इनविटेशन देकर शामिल होने की अपील भी की जाएगी।

- प्रेम रंजन, वीसी, जीडीए