गोरखपुर (दिलीप कुमार).दुकानदारों की मानें तो प्लास्टिक पेंट की डिमांड बढऩे की वजह यह है कि यह आम पेंट की तुलना में ज्यादा देर तक रहता है। एक बार इसको लगाने के बाद कई साल की छुट्टी हो जाती है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह ज्यादा गंदा नहीं होता है और एक बाद कपड़ा मारने पर साफ हो जाता है। प्लास्टिक पेंट को इमल्शन भी कहा जाता है। यह नमी से बचाव करता है और इसकी चमक भी बरकरार रहती है।

चूना और डिस्टेम्पर बना आउटडेटेड

पहले घर पेंट कराने के लिए समोसम, चूना, डिस्टेम्पर और रामराज मिट्टी का काफी यूज होता था। मगर अब इसकी जगह प्लास्टिक पेंट ने ले ली है। मार्केट में इन आइट्मस की डिमांड काफी कम हो गई है। सिर्फ ट्रेडिशनल वे में ही इनका इस्तेमाल हो रहा है। इसका इस्तेमाल वह लोग ज्यादा कर रहे हैं, जिनका बजट कम है।

रेट लिस्ट

प्लास्टिक पेंट - 180 से 1200 रुपए प्रति लीटर

डिस्टेम्पर - 70 से 250 रुपए प्रति लीटर

समोसम - 400 से 1200 रुपए

प्राइमर - 150 से 250 रुपए प्रति लीटर

पुट्टी - 700 से 850 रुपए

चूना - 15 रुपए प्रति किलो

इस समय मार्केट में प्लास्टिक पेंट की डिमांड काफी ज्यादा है। दो साल कोविड के बाद अब लोग अपने घर पेंटिंग करा रहे हैं। लांग लास्टिंग और वॉशेबल होनेे की वजह से लोग प्लास्टिक पेंट को ज्यादा खरीद रहे हैं।

सुमित नंदवानी, ओनर, आरके नंदवानी इंटरप्राइजेज

मोसम, चूना, डिस्टेम्पर आदि की डिमांड काफी कम हो गई है। अब इसकी जगह प्लास्टिक पेंट ने ले ली है। ज्यादा टिकाऊ होने की वजह से लोग इसको पसंद कर रहे हैं।

- रामअशीष यादव, ओनर, अंबे ट्रेडर्स