गोरखपुर (ब्यूरो)। गोला के बर्रा निवासी सुनील को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मेडिसिन वार्ड में चल रहा था। बहन सुनीता और उसकी पत्नी अंतिमा देवी को सांप ने काट लिया था। पहले उसे फातिमा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे, जहां उसे रेफर कराकर बीआरडी के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां वार्ड नंबर 11 में उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोपहर में डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाया। उसके कुछ देर बाद ही मरीज की मौत हो गई।
कर्मचारियों से उलझे परिजन
मरीज की मौत की सूचना के बाद परिजन भड़क गए। वह वार्ड में मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों से उलझ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही हुई है। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

By: Inextlive | Updated Date: Fri, 08 Sep 2023 00:30:45 (IST)