गोरखपुर (ब्यूरो)।जैसे ही हल्की शाम हुई वे आसमान की तरफ देखने लगे। तारामंडल में टेलीस्कोप लगाया गया था। वहीं नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह बच्चों के सवालों के जवाब भी दे रहे थे।

ये ग्रह दिखाई दिए

खगोलविद ने बताया कि सूर्यास्त के साथ ही ग्रह दिखने शुरू हो गए। बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, ब्रहस्पति ग्रह और अरुण ग्रह परेड करते दिखाई दिया। यह एक ऐसा दुर्लभ संयोग है जिसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जा रहे थे। टेलीस्कोप पर बच्चों के साथ ही पेरेंट्स भी आंखे टिकाए हुए थे।

इसके बाद 2024 में फिर दिखेगा ये नजारा

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह खगोलीय घटना ठीक सूर्यास्त के बाद से दिखना शुरू हो गई। भारत में सूर्यास्त के समय शाम 6:36 से 7:15 बजे तक इस खगोलीय घटना को अच्छे से देखा गया। खगोलविद ने बताया कि इस अदभुत खगोलीय नजारे को को प्लैनेट परेड, या प्लेनेट्स अलाइनमेंट भी कहा जाता है। जो कि एक दुर्लभ संयोग होता है। इसे पिछली बार 24 जून 2022 को देखा गया था। अगली बार आप इसे 8 सितम्बर 2024 को देख पाएंगे।