गोरखपुर (ब्यूरो).शासन के आदेश पर 18-25 सितंबर तक पल्स पोलियो का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले भर के 20 ब्लॉक में यूनिसेफ, डब्लूएचओ, सीसीएमपीएम, बीसीपीएम, एचईओ और डीएचईओ की टीम लगातार कम्यूनिकेशन एक्टिविटी में शामिल रहते हुए पोलियो ड्रॉप पिलाने पर जोर देती रही। बावजूद इसके 41,460 घर ऐसे हैैं जहां पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने पहुंची टीम को बच्चे नहीं मिले तो कुछ लोगों ने ही पोलियो ड्राप पिलाने से मना कर दिया।

इन मोहल्लों नहीं मिली कामयाबी

- इलाहीबाग

- जामियानगर

- तुर्कमानपुर

- बड़े काजीपुर

- जाफरा बाजार

- घोसीपुरवा

- नंदानगर

- दीवान बाजार

ब्लॉक - बचे घर - लाभांवित बच्चे

बांसगांव - 2488 - 21,797

बेलघाट - 1604 - 24,057

भटहट - 1819 - 25,749

ब्रह्मïपुर - 2392 - 28,831

कैंपियरगंज - 1682 - 43,549

चारगावां -3720 - 41,322

डेरवा - 1448 - 28,819

गगहा - 1442 - 21,408

गोला - 1575 - 29,252

गोरखपुर - 3250 - 1,07,668

जंगल कौडिय़ा - 2210 - 32,429

कौड़ीराम - 1902 - 25,843

खजनी - 2270 - 24,688

खोराबार - 1839 - 25,521

पाली - 1505 - 22,679

पिपराइच - 1880 - 31,385

पिपरौली - 2392 - 37,524

सहजनवां - 1964 - 23,627

सरदारनगर - 2102 - 30,812

उरुवा - 1976 - 26,457

कुल - 41,460 - 6,53,417

पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्यादातर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। 41 हजार से अधिक घरों में या तो बच्चे नहीं मिले या कुछ जगहों पर टीम को मना कर दिया गया। इस कारण छूटे हुए घरों की भी संख्या बनाई गई है। फिर से इन मोहल्लों मेें कोशिश की जाएगी।

- डॉ। एनके कुशवाहा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी .