गोरखपुर (ब्यूरो)। जानकारी के अनुसार खोराबार कुसम्ही इलाके के कस्बे की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पैदल ही घर जा रही थी। कुसम्ही कोठी के पास किशोरी से स्थानीय ग्राम प्रधान का भतीजा साजन मिल गया। वह उसे बहला फुसलाकर बंद पाइप फैक्ट्री के अंदर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को रक्तस्राव होने से वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।
गलत निकली गैंगरेप की चर्चा
किशोरी की मां ने बताया कि 12 दिन से साजन किशोरी को फोन कर बात कर रहा था। वह उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। किशोरी का कहना है कि आरोपी का दोस्त भी साथ था। लेकिन अभी गैंगदुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस संंबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की चर्चा गलत है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की बात आ रही है। केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।