गोरखपुर (ब्यूरो)।बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब गोरखपुर के सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए 20, 30 और 50 माक्र्स तय किए गए हैं। प्रैक्टिकल की आखिरी डेट यानी 15 फरवरी तक सभी स्कूलों को प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट जमा करने होंगे। स्कूलों ने नोटिफिकेशन आने के बाद स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल सबमिशन के लिए समय सीमा देना शुरू कर दिया है।

थ्योरी का शेड्यूल अब होगा जारी

बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल की मानें तो थ्योरी एग्जाम का भी शेड्यूल बहुत जल्द बोर्ड जारी कर सकता है। बोर्ड थ्योरी एग्जाम की डेट 15 फरवरी काफी पहले से प्रस्तावित है।

लोकल और न्यूट्रल रहेंगे एग्जामनर

प्रैक्टिकल की डेट आने के बाद अब एग्जामनर का भी चयन किया जाएगा। हर स्कूल में न्यूट्रल यानी दूसरे स्कूल का एग्जामनर प्रैक्टिकल एग्जाम लेने जाएगा। बहुत जल्द सीबीएसई स्कूलों से न्यूट्रल एग्जामनर का नाम तय किए जाएंगे। इसको लेकर काम शुरू हो गया है।

सीबीएसई ने समय से प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। बहुत जल्द थ्योरी एग्जाम का भी शेड्यूल जारी हो जाएगा। स्टूडेंट के पास अब केवल दो माह का समय है, उन्हें इसका सदुपयोग करना चाहिए।

अजय शाही, डायरेक्टर, आरपीएम एकेडमी

बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट अच्छे नंबर पाएं, इसके लिए टीचर उनके साथ लगे हुए हैं। प्रैक्टिकल डेट आने के बाद स्टूडेंट को अलर्ट होना होगा। अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करना होगा।

राजीव गुप्ता, डायरेक्टर, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज

सीबीएसई ने प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के हिसाब से स्कूलों में प्रैक्टिकल कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द न्यूट्रल एग्जामनर का नाम तय कर दिया जाएगा।

अजीत दीक्षित, कोआर्डिनेटर, सीबीएसई