- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट को व्हाट्सएप करके दी जानकारी

- श्रद्धालुओं के टॉयलेट, पार्किंग और ठहरने के लिए बनाएं रूम

GORAKHPUR: तरकुलहा मेले में मारपीट और विवाद को लेकर लोकल पब्लिक काफी आहत है। मेले में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ने और टूरिस्ट स्पॉट बनने से आसपास एरिया में पब्लिक की इनकम बढ़ेगी। अपने एरिया में रोजगार का मौका मिलेगा, लेकिन आए दिन होने वाले विवादों से श्रद्धालु आने से परहेज करने लगते हैं। साथ ही इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को ठेस पहुंचती है। तरकुलहा मेले में होने वाले विवादों के संबंध में सोमवार के अंक में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने समाचार का प्रकाशन किया। इस समाचार की सराहना करते हुए लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी भेजी। लोगों का कहना है कि सुरक्षा बढ़ाकर पुलिस यहां के माहौल को ठीक करे। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। विवाद में शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। सम्भव हो तो एक परमानेंट पुलिस चौकी खोली जाए। ताकि मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। शराब की दुकानों को कुछ दूर किया जाए। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

- राजकुमार जायसवाल, चौरीचौरा

पब्लिक टॉयलेट और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। यहां पर जगह-जगह यूरिनल का इंतजाम किया जाए। मेले में सफाई की व्यवस्था पर प्रशासन जोर दे।

- केसरी ओझा, सरदार नगर

मंदिर में मन्नत के अनुसार आने वाले लोगों से बकरे की बलि के नाम पर आर्थिक शोषण न किया जाए। चढ़ावे के पैसे को व्यवस्थित करने के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए।

- सुभाष पासवान, चौरीचौरा

मंदिर आने जाने लोगों के व्हीकल खड़े करने की व्यवस्था हो। पार्किंग स्थल बनाए जाएं। पार्किंग में सुरक्षा और निर्धारित शुल्क के अनुसार स्टैंड बनाया जाए। इससे यहां पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

- सतेंद्र पांडेय, सुरक्षा अधिकारी एशियन फर्टिलाइजर देवकहिया

दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए लाज बनवाया जाए, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो सके। इससे लोग एक-दो दिन यहां पर ठहर भी सकेंगे।

- अंबरीश यादव, देवीपुर