- हालत बिगड़ने पर छोड़कर हुआ फरार, घर पर नहीं थे माता-पिता

GORAKHPUR: गगहा एरिया में सात साल की मासूम संग युवक ने रेप किया। बच्ची की मां की सूचना पर केस दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना रविवार को हुई। सात साल की बच्ची के पिता खेतों में गए थे। उस समय मां भी घर पर नहीं थी। बच्ची को अकेली पाकर उसने रेप किया। हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की हालत से सहमे परिजन रविवार को कोई कदम नहीं उठा पाए। सोमवार की सुबह मां ने गांव के सिंटू राव के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपित को अरेस्ट करके पुलिस छानबीन में जुटी है।

कुसम्ही बाजार में सेंध लगाकर चोरी

खोराबार एरिया के कुसम्ही बाजार में रविवार की रात ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों रुपए का सामान गायब कर दिया। एक हफ्ते के भीतर चोरी की दूसरी घटना सामने आई। इसके पूर्व 12 नवंबर को बाइक एजेंसी में सेंध लगाकर चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती दी। दूसरी चोरी ज्वेलरी शॉप में हुई। तकिया के रहने वाले विजय कुमार की चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। सोमवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।

बच्चे के साथ कुकर्म

गुलरिहा एरिया के नारायणपुर, हीरागंज निवासी उमेश चौहान को पुलिस ने कुकर्म के आरोप में अरेस्ट किया है। दीपावली की शाम एक बच्चे के संग उसने कुकर्म किया। उसे जानमाल की धमकी दी। रोते-बिलखते घर पहुंचे बच्चे ने इसकी जानकारी पिता को दी। रविवार की सुबह पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पॉक्सो, कुकर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया।