»¢»ô˜æè Îðßè ×çãÜæ ÂèÁè ·¤æòÜðÁ ×ð´ ×ð´ ¥æØæðÁÙ

GORAKHPUR: गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज में किशोरी जागरुकता किशोरावस्था में बदलाव विषयक गोष्ठी व नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। आयोजन जेसीआई स्वराज द्वारा महिलाओं को जागरूक करने व स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका रीना त्रिपाठी समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने जागरुकता कार्यक्रम व स्वास्थ्य परीक्षण करने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में सीनियर डॉक्टर ऋचा मोदी ने इसके महत्व को समझाते हुए बताया कि उम्र बढ़ने के साथ लड़कियों की शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी बहुत बदलाव होते हैं।

चेकअप के दौरान डॉ शर्मिला पोद्दार ने बच्चियों की समस्या का समाधान किया गया। डॉ। प्रियंका वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्ति अग्रवाल ने लड़कियों की दांत और आंखों की जांच की। इस दौरान लगभग 400 बच्चियों की जांच की गई। अध्यक्षता गरिमा नौलानी व गरिमा गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि सुधा मोदी और नितिन जायसवाल ने जेसीआई स्वराज को शुभकामनाएं दी। कॉलेज की प्रिंसिपल पूनम शुक्ला ने छात्राओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। संस्था की अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, सचिव सिल्की अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में व्यस्थापक आशुतोष मिश्र, निशा गोयल, अनुराधा जैन, व त्रिशाला आदि का विशेष सहयोग रहा।