गोरखपुर (ब्यूरो)। किशोरी के मामा ने शोहदे के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने तत्काल शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान संजय कुशवाहा पुत्र रामश्रय कुशवाहा निवासी ग्राम अतर्रा चुंगी चौकी शास्त्रीनगर जनपद बांदा के रूप में हुई है। वह शाहपुर थाने में किराए का मकान लेकर गड़ेरिया टोला शाहपुर में रहता है।
डरी गई थी भांजी
किशोरी के मामा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया की उनकी 10 वर्षीय भांजी को क्षेत्र में रहने वाला शोहदा परेशान करता है। किशोरी को आंखे दिखा कर डराता है, जिससे किशोरी काफी डरी हुई थी। शुक्रवार की शाम किशोरी अपने कोचिंग से घर जा रही थी, तभी रास्ते में शोहदे ने किशोरी के ऊपर थूक दिया। किशोरी डरी और रोते हुए घर पहुंची, इसके बाद परिजन भयभीत हो गए। किशोरी के मामा दीपक ने बताया कि उसके बहनोई किसी अन्य परदेश में प्राइवेट जॉब करते हैं। दीपक ने बताया की उनकी भांजी इतनी डरी हुई थी कि कहीं भी अकेले जाने से डर जाती थी। दीपक ने बताया की उनको शुक्रवार की शाम की घटना के बाद सारे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शोहदे का पता लगाया। जानकारी मिली की उसका नाम संजय कुशवाहा है जो बांदा जिले का रहने वाला है। यहां मोमोज और फास्टफूड के ठेले पर काम करता है और नशे का आदी है।