गोरखपुर (ब्यूरो).शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो स्थित नरायण पुरम निवासी अश्वनी गुप्ता 25 जुलाई को मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। अश्वनी फ्रुटी की एजेंसी चलाते हैं। पीडि़त ने बताया कि मकान का ताला बंद कर चाबी अपने मामा के लड़के रोहित को दिये थे। रोहित बक्शीपुर से आकर समय-समय पर घर की देखभाल करते थे। सोमवार की शाम तक सब कुछ ठीक था।
पुलिस को दी तहरीर
एक सप्ताह बाद बुधवार की रात 12 बजे वैष्णो देवी से दर्शन कर मकान पर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में गए तो देखा की चोरो ने आलमारी तोड़कर दो लाख रुपये नगदी समेत एक लाख रुपये के गहने उठा ले गए थे.पीडि़त ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।