गोरखपुर (ब्यूरो)।वहीं पुलिस घटना में शामिल राजघाट इलाके के राज दुबे, अमन साहनी सहित तीन की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि कोतवाली के राज नर्सिंग होम के पास ऑटो में बैठकर मोबाइल देख रहे प्रिंस कुशवाहा पर दो बाइक सवार 6 युवकों से विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल से प्रिंस को लक्ष्य कर फायर किया था। घटना में प्रिंस को गोली न लगकर राहगीर सुरेंद्र यादव को लग गई थी। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। मामले में पुलिस प्रिंस की मां उर्मिला की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया।
तीन साल पहले हुआ था विवाद
पुलिस ने जांच के आधार पर शाहिल, आनंद व सृजन को अरेस्ट किया। शाहिल के पास से मुंगेर की पिस्टल बरामद हुई। इसी से उसने फायर किया था। एसपी सिटी ने बताया कि शाहिल ने प्रिंस की बहन को छेड़ता था। जिसको लेकर तीन साल पहले दोनों में विवाद हुआ था। प्रिंस और शाहिल जेल भी गए थे। शाहिल पर तीन तो आनंद पर तीन व सृजन पर कुल एक मुकदमा वर्तमान में दर्ज है। शाहिल ने चार माह पहले अपने घर के पीछे रहने वाले एक युवक से पिस्टल खरीदी थी। वह युवक आत्महत्या कर चुका है। हालांकि पुलिस फरार चल रहे तीन आरोपितों की तलाश में लगी है।