- चिकित्सकीय परीक्षण में बच्ची से द¨रदगी की हुई पुष्टि

- दर्ज था छेड़खानी का मुकदमा, बढ़ी दुष्कर्म की धारा

चिलुआताल इलाके में 10 साल की बच्ची से द¨रदों ने सिर्फ छेड़खानी ही नहीं की थी, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने पहले इस मामले में छेड़खानी और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद मुकदमें में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में दो नामजद आरोपित हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपित का भाई पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में है।

बच्ची गुरुवार को गांव के पास बाग में अमिया बटोरने गई थी। आरोप है कि गांव के ही मुसाहिर और टीपू, बाग से ही उसे अगवा कर ले गए। सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताया। उसके पिता, आरोपितों के घर उलाहना लेकर गए तो उन्हें मारपीटकर वहां से भगा दिया।

बच्ची के साथ थाने पहुंच कर पिता ने इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। शनिवार को आई रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि भी हो गई।