कैंट एरिया में बाइक चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया। उनके पास से बाइक भी बरामद हुई। शनिवार की देर रात रेलवे कालोनी चौकी प्रभारी अक्षय कुमार मिश्रा गश्त पर निकले थे। तभी उनको जानकारी मिली कि शातिर बाइक चोर क्राइम ब्रांच के पास एक्टिव हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों एक बाइक के साथ थे। दोनों अपनी गाड़ी का पेपर नहीं दिखा सके। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने बाइक चुराई थी। आरोपियों की पहचान राजघाट एरिया के लाल डिग्गी, डोमखाना, बसंतपुर के बादल उर्फ राहुल और किशन के रूप में हुई। उधर खोराबार पुलिस ने सिक्टौर चौराहे के पास से जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी अंजेश को अरेस्ट किया। उसके पास से स्कूल से चोरी सामान बरामद हुआ। एसआई पंकज कुमार ने बताया कि आठ अक्टूबर को जंगल अयोध्या प्रसाद प्राथमिक स्कूल से तीन पंखे चोरी हुए थे। मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही थी।
- # Crime Gorakhpur
- # Gorakhpur Crime
- # Two Bike Thieves Arrested In Cant Area Of Gorakhpur
- # Corona
- # Coronavirus
- # Covid 19
- # Lockdown
- # Gorakhpur News
- # Gorakhpur News Today
- # Gorakhpur News Live
- # Gorakhpur News Headlines
- # Gorakhpur Latest News Update
- # Gorakhpur News Paper Today
- # Gorakhpur News Live Today
- # Gorakhpur City News