-कोतवाली एरिया में चल रहा था कंस्ट्रक्शन वर्क

घर में मचा कोहराम, आर्थिक सहायता देने की मांग

GORAKHPUR: कोतवाली एरिया के घोष कंपनी रोड पर जर्जर मकान का छज्जा ढहने से दो मजदूरों की जान चली गई। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। दोनों गोरखनाथ एरिया के रहने वाले हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ कोतवाली ने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाइर्1 जा सकी।

री- कंस्ट्रक्शन का चल रहा था काम

शाहपुर एरिया के बशारतपुर निवासी राजेन्द्र सिंह कोतवाली रोड पर पुराना मकान है। उसकी मरम्मत का काम शनिवार को शुरू हुआ। चार मजदूरों को काम पर लगाया गया था। छज्जा का काम करते समय वह भरभराकर गिर पड़ा। उसके मलबे के नीचे दो लोग दब गए। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला गया। हॉट स्पॉट बैरियर की ड्यूटी में लगे नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय सहित अन्य लोग पहुंचे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जहीर खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे कमल चौहान की उपचार के दौरान थोड़ी ही देर बाद मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे दो अन्य मजदूर भी घायल हुए।

शनिवार को काम पर बुलाए गए मजदूर

पुलिस का कहना है कि गोरखनाथ के बनकटवा निवासी जहरीर और पचपेड़वा मोहल्ले के कमल चौहान को मकान मालिक ने बुलाया था। दोनों की मौत की सूचना पर उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि घर के कमाउ की मौत होने के बाद कौन जिम्मेदारी उठाएगा। परिवार की रोजी-रोटी के लिए दोनों मजदूरी करते थे। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली बीपी सिंह, एसएसआई संजीव सिंह, उप निरीक्षक प्रेमचंद यादव नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय ने परिजनों को ढाढस बंधाया। उनको हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

वर्जन

छज्जा ढहने से दो मजदूर दब गए थे। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बीपी सिंह, सीओ कोतवाली