- गर्मी में गर्भवती महिलाओं की बढ़ी परेशानी

- डॉक्टर का घंटों करना पड़ा इंतजार

- तीमारदार और मरीजों ने जताई नाराजगी

GORAKHPUR:

जिला महिला अस्पताल में सैटर्डे की मार्निग अल्ट्रासाउंड कक्ष दो घंटे के लिए ठप रहा। भीषण गर्मी में गर्भवती महिलाओं को लाइन में लगकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। लाइन में खड़ी गर्भवतियों के फैमिली मेंबर्स अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को कोस रहे थे। गुस्साएं तीमारदारों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड जांच शुरू करवाई।

जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने वाले अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। आलम यह है कि जिला महिला अस्पताल में सैटर्डे की मार्निग लगभग नौ बजे गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए कक्ष के बाहर खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। लेकिन डाक्टर न होने के कारण उन्हें दो घंटे तक भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।

मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।

डॉ। सुनीता कुमार, एसआईसी