गोरखपुर (ब्यूरो).बता दें, जुलाई माह में जहां नदियों का जलस्तर बेहद कम रहा। वहीं, 14 सितंबर के बाद से अचानक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। आलम यह है कि डेंजर लेवल के पास नदियों का जलस्तर पहुंचने से महेवा समेत लहसड़ी बंंधे पर निगरानी बढ़ा दी गई है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट टीम जब महेवा बंधे की निगरानी को लेकर रियलिटी चेक करने पहुंची तो वहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बाहर कैंपस में जलभराव नजर आया। कूड़े के ढेर से आने-जाने का रास्ता निकाला गया। एडीएम एफआर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बंधे पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चौकियों को एक्टिव कर दिया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदशील बंधे पर बाढ़ सुरक्षा समितियां सक्रिय हैैं। राप्तीनदी का जल स्तर डेंजर लेवल 74.98 से कम 71.71 आरएल मीटर है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के गोरखपुर इकाई से मिले आंकड़े के मुताबिक, 2021 में जहां अगस्त माह में 440.9 मिमी बारिश हुई थी। वहीं इस बार महज 145.0 मिमी बारिश हुई। यही वजह है कि रिवर के डेंजर लेवल तक भी जल स्तर नहीं पहुंच सका।

पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा बारिश

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता बताते हैैं औसत वर्षा सितंबर माह में 253.4 एमएम होती है। 2021 में 220.1 एमएम बारिश हुई। वहीं, इस बार 15 सितंबर तक 278.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिले की तहसीलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार 15 सितंबर को 111.15 मिमी वर्षा एवं क्रमिक योग 526.31 मिमी है।

माह - औसत बारिश- बारिश - बारिश

जून - 173.7 - 294.5 - 150.3

जुलाई - 397.4 - 452.1 - 104.6

अगस्त - 319.5 - 440.9 - 258.6

सितंबर - 253.4 - 220.1 - 278.4

(नोट: आंकड़े आपदा विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक के हैं.)

रिवर - डेंजर लेवल - रिवर स्टेट्स (आरएल मीटर)

सरयू (घाघरा, अयोध्या) - 92.73 - 92.24

सरयू (घाघरा, तुर्तीपार) - 64.01 - 63.01

कुआनो (मुकलिशपुर) - 78.65 - 75.11

राप्ती (बर्डघाट) - 74.98 - 71.58

रोहिनी (त्रिमुहानीघाट) - 82.44 - 79.28

कुल तहसील संख्या - 9

छोटी नदी - 59

मझौली नाव - 268

बड़ी नाव - 70

कुल नाव - 397

तहसील - बाढ़ चौकी

सदर - 14

कैंपियरगंज - 15

चौरीचौरा - 4

सहजनवां - 10

बांसगांव - 19

खजनी - 11

गोला - 13

कुल - 86