- मेन वाटर पाइप फटने से बढ़ी परेशानी

- डॉक्टर्स व कर्मचारियों के आवास की आपूर्ति हुई बाधित

GORAKHPUR: बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस के आवासों में रहने वाले लोगों को शनिवार सुबह पानी की समस्या से जूझना पड़ा। शुक्रवार को थोड़ा-थोड़ा आ रहा पानी शनिवार को अचानक पूरी तरह बंद हो गया। आवासों में रहने वाले डॉक्टर्स और हेल्थ कर्मचारियों ने पता किया तो मेन पाइप लाइन के फटने की जानकारी मिली। कर्मचारियों ने बताया कि कई दिनों से मेन पाइप में रिसाव हो रहा था। शुक्रवार को पाइप ज्यादा फट गई, जिससे लोगों के घरों में थोड़ा-थोड़ा पानी आ रहा था। शनिवार सुबह पाइप पूरी तरह फट गई, जिससे सभी के घरों की टोटियां सूख गई। सभी पानी के जुगाड़ में इंडिया मार्का हैंडपम्पों पर बाल्टी लेकर खड़े दिखे।

जर्जर हाल है पाइप

कर्मचारियों को कहना है कि काफी दिन से पाइप के पानी का रिसाव हो रहा था। इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दे दी गई थी, कॉलेज के जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पाइप काफी पुरानी हो चुकी है। इसे जल्द बदल देना चाहिए। एसआईसी डॉ। एके श्रीवास्तव ने बताया कि पाइप फटने से देर शाम तक पानी की आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हैं।