गोरखपुर (ब्यूरो).बारिश होने पर शहर में युवाओं ने खूब मस्ती की। शहर के कई एरिया में कार में बैठे युवा बारिश होने पर बारिश में निकलकर भीगे। इधर, तापमान में भी काफी गिरावट आई। रविवार को तापमान जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम टेंप्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

किसानों को मिली राहत

धान की फसल के लिए पानी की अत्याधिक जरूरत है। विगत दिनों बारिश न होने से फसलें सूखने लगीं थीं। किसान बारिश के लिए परेशान थे। खेत सूखने के लिए चलते वे पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे। बारिश होने पर उन्हें काफी राहत मिली थी। इसके बाद फिर बारिश होनी बंद हो गई। अब फिर से बारिश होने पर किसानों को राहत मिल रही है।

रविवार को 4.6 मिमी बारिश हुई है। पूरे महीने छुटपुट बारिश के आसार हैं। अचानक बादल छाने और फिर बारिश की संभावना है।

- जय प्रकाश गुप्ता, मौसम विज्ञानी