गोरखपुर (ब्यूरो) एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व एसओ गुलरिहा मनोज पांडेय के अनुसार दो साल पूर्व मृतक राम सजन और गीडा निवासी अयूब एक साथ पेंट पालिश का काम करते थे। दोनो में गहरी दोस्ती हो गईं। घर आना जाना शुरू हो गया। अयूब अक्सर मृतक रामसजन के घर आने लगा। इस दौरान उसका प्रेम रामसजन की पत्नी गूंजा से हो गया।

प्रेमी के साथ भाग चुकी है महिला
अयूब और गूंजा एक साथ 5 माह पहले भाग गए थे। दो माह साथ रहने के बाद दोनो वापस आए। फिर अलग अलग अपने परिवार संग रह रहे थे। इसको लेकर रामसजन का अक्सर अपनी पत्नी गुंजा से झगड़ा होता था। हालत यह थी कि 3 सितंबर 2022 के दस दिन पूर्व दोनो में इस बात को लेकर मारपीट हुई थी। गुंजा ने पति रामसजन की इस कदर पिटाई की थी कि वह मरणासन्न हो गया था।

पहले पिलाया फिर की हत्या
पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2022 की शाम को राम सजन व उसकी पत्नी में विवाद हो रहा था। उसी समय प्रेमी अयूब पहुंच गया। वह बीच बचाव कर राम सजन को पिलाने ले गया। पिलाने के बाद घर लाते समय गांव के पास उसपर लात-घूसों से हमला कर दिया। जिससे रामसजन कि मौत हो गई। फिर प्रेमी अयूब ने प्रेमिका गुंजा को फोन कर जानकारी दी और इसके कहे अनुसार लाश को धान के खेत मे ठिकाने लगा दिया। जिसे पुलिस ने 4 सितंबर 2022 को बरामद किया और अज्ञात पर हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज किया था।