गोरखपुर ब्यूरो। गोरखपुर सदर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। दाखिल किए गए पर्चे में सभी जानकारियां साफ व स्पष्ट शब्दों में दी गई हैं। जो कंप्यूटाराइज्ड हैैं। दिए गए विवरण में पांच वर्ष के आय का ब्यौरा है। इसके अलावा आपराधिक मामले नहीं हैैं और ना ही किसी थाने में किसी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज है। ना ही किसी न्यायालय में मामला चल रहा है। योगी आदित्यनाथ के एफिडेविट मेें गोरखपुर, लखनऊ समेत दिल्ली की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है, जिसे इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

प्रत्याशी का नाम - आदित्यनाथ

योग्यता - बीएससी (एचएन बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर पौड़ीगढवाल-1992)

विधानसभा - शहर विधानसभा

पिछले पांच वित्तीय वर्ष (31 मार्च को) के लिए आयकर विवरण में दर्शित कुल आय

- 2016-17 8,40,998

- 2017- 2018 14,38,670

- 2018 - 19 18,27,639

- 2020 -21 13,20,653

- मुकदमा - नहीं है

- हाथ में नकदी - 1,00,000 रुपए

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया संसद भवन, नई दिल्ली - 25,़99,171 रुपए

- पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रियल एरिया गोरखनाथ गोरखपुर -4,32,751 रुपए

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया संसद भवन नई दिल्ली - 8,37,485 रुपए का एफ डीआर

- पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रियल एरिया गोरखनाथ गोरखपुर एफडीआर - 7,12,636 रुपए

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गोरखनाथ गोरखपुर - 7,908 रुपए

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया विधान सभा मार्ग लखनऊ - 67,85,395 रुपए

- डाकघर संसद मार्ग नई दिल्ली - 35,24,708 रुपए

- डाकघर गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर किसान विकास पत्र - 2,33,000 रुपए

जेवरात बुलियन और मूल्यवान वस्तु

- कान में कुंडल वजन 20 ग्राम 49,000 रुपए

- सोने की चेन में रुद्राक्ष माला का वजन 10 ग्राम -20,000 रुपए

- सैमसंग मोबाइल 10 अदद -12,000 रुपए

- एक अदद रिवाल्वर -1,00,000 रुपए

- एक अदद राइफल - 80,000 रुपए

- संपूर्ण धनराशि - एक करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपए

प्रत्याशी का नाम - सरवन निषाद

- योग्यता - बैचलर ऑफ टेक्नोलाजी सिविल इंजीनियरिंग

- विधानसभा - चौरीचौरा

पिछले पांच वित्तीय वर्ष (31 मार्च को) के लिए आयकर विवरण में दर्शित कुल आय

- 2016-17 ------ 4,97,575

- 2017- 2018 ---------- 4,25,375

- 2018 - 19 ----------- 30,76,259

- 2020 -21 - लागू नहीं

- मुकदमा - नहीं

- यूनियन बैैंक ऑफ इंडिया, गीता वाटिका - 72,996

- वाहन - नहीं है

- जेवरात, बुलियन और मूल्यवान - नहीं है