-6798 पेशेंट कोविड हॉस्पिटल्स से हो चुके हैं डिस्चार्ज, अब तक 22875 कोरोना पेशेंट हो चुके हैं स्वस्थ

KANPUR: कोरोना पेशेंट्स की रिकवरी का सिलसिला जारी है। फ्राईडे को होम आइसोलेशन के जरिए 94 कोरोना पेशेंट स्वस्थ हुए। इसके साथ ही अब तक 16077 कोरोना पेशेंट रिकवर हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विभिन्न कोविड हॉस्पिटल्स में एडमिट 27 पेशेंट डिस्चार्ज हुए। अब तक कोविड हॉस्पिटल्स में एडमिट 6798 पेशेंट स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस तरह टोटल 26522 कोरोना पेशेंट रिकवर हो चुके है। सिटी में एक्टिव कोरोना पेशेंट 2946 बचे हैं।

125 नए संक्रमित

कोरोना का कहर अब कम होता जा रहा है। फ्राईडे को 5416 सैंपल लिए गए। 3764 के एंटीजेन टेस्ट में केवल 57 लोग पॉजिटिव निकले। वहीं 1630 सैंपल की आरटीपीसीआर से और ट्रू नॉट व सीबी नॉट से 22 सैंपल की जांच की गई। सीएमओ की शाम 5 बजे की रिपोर्ट के मुताबित बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर फ्राईडे को 125 नए कोरोना पेशेंट मिले। अब सिटी में टोटल केस 26522 हो चुके हैं। इसके साथ 3 कोरोना पेशेंट की इलाज के दौरान मौत भी हुई है। सिटी में कोरोना से 701 पेशेंट की मौत हो चुके हैं।