कानपुर(ब्यूरो)। श्रीमद्भागवत गीता आयोजन समिति की ओर से श्रीमद्भागवत गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे शहर में छोटी-छोटी मानव शृंखला बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। मानव शृंखला बनाने में पूरे शहर ने अपनी-अपनी भागीदारी की। समिति की ओर से 151 किलोमीटर की गीता संदेश मानव शृंखला बनाने का प्लान था। जिसे शहरवासियों के उल्लास ने 200 किलोमीटर से ज्यादा पहुंचा दिया। गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक हर गली, हर चौराहे पर स्टूडेंट्स, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के मेंबर्स हाथों में गीता के संदेश की तख्तियां लिए खड़े नजर आए। इस वक्त मानो एक घंटे के लिए पूरा शहर थम गया हो। जो जहां था वो वहीं पर अपने साथियों के साथ छोटी-छोटी शृंखला बना ली।

गीता के संदेश का प्रसार किया
गुरुवार को सुबह के 11 बजते ही शहर के लगभग सभी स्कूल, कालेज के साथ धार्मिक, व्यापारिक, समाजसेवी सहित 260 संगठन और सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स ने शहर को गीतामय करने के लिए गीता के संदेश का प्रसार किया। गुरुदेव चौराहे से लेकर स्वरूप नगर, काकादेव, कल्याणपुर, गुमटी, फूलबाग, गुजैनी, जरीब चौकी, रूमा, घंटाघर, नरौना, दादानगर, रामादेवी, कृष्ण नगर, शुक्लागंज, बिठूर, श्याम नगर सहित शहर के हर चौराहों पर छोटी-छोटी मानव शृंखलाओं का मनोरम दृश्य देखने को मिला। गुमटी चौराहे के पास रामकृष्ण मिशन स्कूल के छात्र और रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर कालेज, लालबंगला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से गीता का संदेश दिया गया। इसी प्रकार जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, एचबीटीयू, कृषि विश्वविद्यालय, सर पदमपत ङ्क्षसहानिया स्कूल में सैकड़ों की संख्या में स्कूली स्टूडेंट्स गीता का संदेश प्रचारित करते रहे।

मानव शृंखला सोशल मीडिया पर वायरल
इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य प्रचारक अमरनाथ जी, संरक्षक राजीव महाना, डा। उमेश पालीवाल, कृष्ण कुमार दुबे, भूपेश अवस्थी, परमानंद शुक्ल, प्रशांत सूरी, आरके ङ्क्षसह, बृजेश नारायण त्रिपाठी, आरके ङ्क्षसह, सुबोध, अनुराग, संजीव पाठक, मनोज सेंगर सहित सैकड़ों समिति के सदस्य छोटी-छोटी मानव शृंखलाओं से गीता के संदेश का प्रचार करते दिखे। शहरवासियों ने मानव शृंखला की फोटो समिति को भेजकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल की।

मानव शृंखला में दिया ये संदेश
- गीता को सुने जीवन का सही मार्ग चुनें
- गीता पढ़े हर क्षेत्र में आगे बढ़ें
- नित्य गीता स्वाध्याय करेंगे, जीवन का उत्थान करेंगे
- गीता जीवन गीत बनें शांति प्रेम संगीत बनें
- गीता ज्ञान महान है भारत का अभिमान है
- गीता ग्रंथ महान है भारत की पहचान है
- जियो गीता के संग सीखो जीने का ढंग
- गांव मोहल्ला देश-विदेश फैलाएं गीता संदेश
- जो नर करते गीता गान उनमें जगते सद्गुण महान